पूर्णिया (जीपीन्यूज़ बिहार – नवींद्र कुमार की रिपोर्ट): आज 31 दिसम्बर 2024 को भारत मुक्ति मोर्चा एवं अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया। जिसके तहत पूर्णिया में भी मोर्चा और संगठनों ने आर एन साह चौक और समाहरणालय के गेट के समीप इकठ्ठे होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए नारेबाजी की। यह भारत बंद का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर वामण मिश्राम साहब के द्वारा किया गया। भारत की जनता के ज्वलंत मुद्दों एवं सम्बंधित विषयों को लेकर पूर्णिया में भारत बंद का आयोजन किया गया।


 

आज का यह सम्पूर्ण भारत बंद मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर किया गया था जिनमें केन्द्र सरकार द्वारा ओबीसी की जाति आधारित जनगणना करने और उन्हें संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी नहीं देने के केन्द्र सरकार की नीति; चुनाव आयोग द्वारा मुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया नहीं अपनाने के कारण चुनाव में ईवीएम से हो रही धांधली के विरोध और सभी चुनावी प्रक्रिया में ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर लागू करने के समर्थन में; तथा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के लिए संसद में दिए गये अपमानजनक बयान के विरोध में आयोजित किया गया था।

 

भारत मुक्ति मोर्चाी पूर्णिया के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव नहीं करवाया जाना, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना केन्द्र सरकार द्वारा नहीं करके समस्त ओबीसी को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इस प्रकार केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के विरोध, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की संसद में की गई घोर अवमानना के विरोध में किये जा रहे इस भारत बंद की जानकारी महामहिम राष्ट्रपति जी को एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी पूर्णिया के माध्यम से दिया गया है। साथ ही इस भारत बंद को संज्ञान में लेकर भारत की आम जनता के द्वारा रखी गई इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए उचित उपाय किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

 

भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया एवं अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, एवं नवबौद्ध संगठन पूर्णिया तथा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रमुख पद धारकों एवं सदस्यों ने अपना अपना सहयोग समर्थन दिया।

 

इस भारत बंद को सफल बनाने में बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार, बामसेफ पूर्णिया के जिलध्यक्ष दीपनारायण पासवान, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक हरिलाल पासवान, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता, धम्माचाई नवबौद्ध संगठन के श्यामबाबू कुशवाहा, समाजसेवी, मो. रक्ताबुद्दीन, यमुना मुर्मू, उपेन्द्र प्र० यादव, विनोद कुमार यादव, अधिवक्ता राणा प्रसाद यादव, बाबा नन्दकिशोर दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी कबीर सत्संग मंच, दिनेश शर्मा, उपेन्द्र दास, दिनेश प्रसाद दास, रमेश पासवान, सुमित कमल जिलाध्यक्ष यादव महासभा, डॉ जयजय राम यादव जिला प्रधान महासचिव यादव महासभा, साहनी चम्पा जिला अध्यक्षा मूलनिवासी महिला संघ, निप्पू पासवान, हेमेंद्र कुमार यादव, सुरेश प्रसाद शर्मा, बम भोला साहनी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजय पासवान संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा, मो.नन्हे रिचाज, मनीष कुमार गौतम, एवं राजेन्द्र बौद्ध ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।