नई दिल्ली: 26 दिसंबर
2024 (हि.स.)। 27 दिसम्बर 1975 को देश में आपातकाल लगा हुआ था। दोपहर का समय, झारखंड
के धनबाद से 20 किमी दूर चासनाला में भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी खान दुर्घटना हुई।
कोल इंडिया के अंतर्गत आनेवाली भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की चासनाला कोलियरी केपिट संख्या
1 और 2 के ठीक ऊपर स्थित बडे़ तलाब में जमा करीब पाँच करोड़ गैलन पानी, खदान की छत
को तोड़ता हुआ अचानक अंदर घुस गया। इस प्रलयकारी बाढ़ में वहां काम कर रहे सभी लोग
फंस कर रह गए। आनन-फानन में मंगाये गये पानी निकालने वाले पम्प नाकाफी साबित हुए और
लोगों को नहीं निकाला जा सका। आखिरकार कंपनी प्रबंधक ने नोटिस बोर्ड में मारे गये लोग
की लिस्ट लगा दी। सरकारी आँकड़ों के अनुसार लगभग 375 लोग इस खौफनाक दुर्घटना के शिकार
हो गए।
ऐसी दुर्घटनाओं से निबटने के लिए देश में उस समय संसाधनों की ऐसी बदतर स्थिति थी कि
दुर्घटना के 23 दिनों के बाद रूस और पोलैंड से आई मशीनों के जरिए खदान से पानी निकालने
का काम शुरू हो सका। रूस के दक्ष इंजीनियरों की निगरानी में शुरू हुए अभियान में दुर्घटना
के 26 दिनों बाद पहला शव निकाला जा सका। कई दिनों तक चले ऑपरेशन के बाद कुल 356 लाशें
निकाली गई, जिनमें 246 लोगों की पहचान नहीं हो पायी। दुर्घटना में लाशें ऐसी विकृत
हो गई कि उन्हें पहचानना मुश्किल था।
हादसे की जांच के लिए पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस यू.एन. सिन्हा की अध्यक्षता
में जांच आयोग गठित हुआ। जुलाई 1976 में जांच शुरू हुई और इसकी रिपोर्ट 24 मई 1977
को सरकार को सौंपी गयी। इसमें हादसे के लिए जिम्मेदार कई अफसरों को चिह्नित किया गया।
जांच का निष्कर्ष यह निकला कि खदान के पास अधिकारियों के निर्देश पर कराये गये विस्फोट
की वजह से तालाब ध्वस्त हुआ और यह 375 श्रमिकों की जलसमाधि की वजह बन गया। अदालत में
चले लंबे मुकदमे के बाद कुछ सेवानिवृत्त अफसरों को एक-एक वर्ष की सजा सुनाई गई।
यश चोपड़ा ने 1979 में इस दुर्घटना पर आधारित काला पत्थर (1979) नामक फिल्म बनाई थी।
अन्य अहम घटनाएंः
· 2008 वी. शांताराम
पुरस्कार समारोह में तारे जमीं पर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
·
आशा एंड कंपनी का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज
किया गया।
· 2007 रावलपिंडी
के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
· 2004 भारत ने
तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।
· 2002 'ईव' नामक
पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
· 2001 भारत-पाक
युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय।
· 2000 आस्ट्रेलिया
में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
· 1998 चीन के
परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
· 1985 यूरोप
के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा
घायल हुए।
· 1979 अफ़ग़ानिस्तान
ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
·
सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
· 1975 झारखंड
के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
· 1972 उत्तरी
कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
· 1961 बेल्जियम
और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
· 1960 फ्रांस
ने परमाणु परीक्षण किया।
· 1945 वैश्विक
अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
·
29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
· 1939 तुर्की
में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
· 1934 पर्सिया
के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
· 1911 भारतीय
राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’
गाया गया।
· 1861 कलकत्ता
(अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
जन्म
· 1965 सलमान
ख़ान- बॉलीवुड अभिनेता।
· 1942 लांस नायक
अल्बर्ट एक्का- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
· 1927 नित्यानंद
स्वामी- उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।
· 1895 उज्जवल
सिंह- पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
· 1797 ग़ालिब-उर्दू-फ़ारसी
के प्रख्यात शायर।
निधन
· 2020 सुनील
कोठारी- प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।
· 2013 फ़ारुख़
शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
· 1994 मैरेम्बम
कोइरंग सिंह - मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
Recent Comments