पूर्णिया: जन सुराज पार्टी की कोर कमेटी ने बुधवार को सर्वसम्मति से पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। इस निर्णय के बाद पूर्णिया सहित कोशी-सीमांचल इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं एवं नागरिकों ने उन्हें बधाइयों की झड़ी लगा दी है।

 

बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने उदय सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार की राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत करता है। उन्होंने कहा कि उदय सिंह की छवि बेदाग, ईमानदार और निर्भिक रही है, और वे सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं।

 

माधव सिंह ने यह भी कहा कि उदय सिंह, प्रशांत किशोर और आर.सी.पी. सिंह की त्रयी के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी बिहार में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर सकती है।

 

इधर, राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, जिला अध्यक्ष अमित सिंह, बद्री मेहता, जग नारायण पासवान, मो. अफाक आलम, बालेश्वर मूर्मू, परमानंद महतो, प्रो. सदानंद यादव, कर्मचारी नेता सुनील सिंह, वरुण विश्वास, डा. मनोज, राज किशोर मिश्र, और चांदनी देवी सहित कई अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने भी उदय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

जन सुराज के इस नए नेतृत्व से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

------------------------------