शिमला: केंद्र सरकार
ने विपक्षी कांग्रेस
के उन आरोपों
का करारा जवाब
दिया है जिसमें
भाजपा पर संविधान
के साथ खिलवाड़
करने का आरोप लगाया गया
है। केंद्रीय राज्य
मंत्री जितेंद्र सिंह
ने शनिवार को
शिमला से ‘संविधान
गौरव अभियान’ की
शुरुआत की। इस अवसर पर
उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते
हुए कहा कि जिसने संविधान
को अपनी राजनीतिक
सहूलियत के अनुसार
बदला और वह अब संविधान
के खतरे में
होने की बात कर रही
है।
उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार
वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी कांग्रेस
के ऐतिहासिक पापों
का प्राश्चित कर
रहे हैं, जिसे
कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही।
अंबेडकर को लेकर कांग्रेस
पर आरोप
जितेंद्र सिंह ने
कांग्रेस पर तुष्टिकरण
और परिवारवाद की
राजनीति करने का आरोप लगाते
हुए कहा कि
1952 में डॉ. भीमराव
अंबेडकर को हराने
का काम कांग्रेस
ने किया था।
उन्होंने कहा कि
अंबेडकर के निधन पर कांग्रेस
ने उनके मृत
शरीर का भी अपमान किया।
लेकिन मोदी सरकार
ने अंबेडकर के
सम्मान में पांच
स्मारक बनाए और उन्हें भारत
रत्न देकर उनके
योगदान को मान्यता
दी।
उन्होंने कांग्रेस के परिवारवाद
पर निशाना साधते
हुए कहा कि पार्टी ने
नेहरू और इंदिरा
गांधी जैसे नेताओं
को भारत रत्न
से नवाजा, लेकिन
सरदार पटेल और लाल बहादुर
शास्त्री जैसे नेताओं
की अनदेखी की।
जितेंद्र सिंह ने
दावा किया कि सोनिया गांधी
को भारत रत्न
देने की तैयारी
थी लेकिन भाजपा
सरकार बनने के कारण ऐसा
नहीं हो पाया।
उन्होंने तंज कसते
हुए कहा कि अब राहुल
गांधी इंतजार में
हैं।
महिलाओं और आरक्षण पर
भाजपा की उपलब्धियां
केंद्रीय मंत्री ने
कहा कि भाजपा
सरकार ने महिलाओं
को 33 प्रतिशत आरक्षण
देकर उन्हें सशक्त
बनाने का काम किया। इसके
विपरीत कांग्रेस ने
कभी अपने परिवार
से बाहर किसी
महिला को नेतृत्व
का मौका नहीं
दिया। उन्होंने कहा
कि कांग्रेस ने
संविधान का जितना
मजाक उड़ाया है,
उसे भाजपा इतनी
आसानी से भुलाने
नहीं देगी।
संविधान गौरव अभियान का
उद्देश्य
भाजपा ने संविधान
गौरव अभियान के
तहत जिला और ब्लॉक स्तर
तक पहुंचने की
योजना बनाई है।
इस अभियान का
उद्देश्य जनता को
यह बताना है
कि कांग्रेस ने
कैसे संविधान के
साथ खिलवाड़ किया
और भाजपा ने
कैसे संविधान की
रक्षा की। उन्होंने
कहा कि भाजपा
इस अभियान के
माध्यम से सच्चाई
को जनता के सामने लाएगी।
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष को
लेकर बयान
हिमाचल प्रदेश भाजपा
अध्यक्ष को लेकर पूछे गए
सवाल पर जितेंद्र
सिंह ने कहा कि भाजपा
एक बड़ा संगठन
है जहां कोई
भी फैसला डाइनिंग
टेबल पर बैठकर
नहीं लिया जाता।
उन्होंने स्पष्ट किया
कि हाईकमान पूरी
प्रक्रिया के बाद
ही नए अध्यक्ष
के नाम की घोषणा करेगा।
कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप
लगाने का आरोप
केंद्रीय मंत्री ने
यह भी कहा कि भाजपा
ने पूर्व प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह को उचित सम्मान
दिया है। इसके
अलावा सरदार पटेल
और लाल बहादुर
शास्त्री को सम्मानित
कर उनके योगदान
को मान्यता दी।
उन्होंने कहा कि
कांग्रेस भाजपा के
इन कार्यों को
सहन नहीं कर पा रही।
-हि.स.-
Recent Comments