नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल
गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस
जहां इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बता रही है वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता
हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह
पुरी ने कहा कि जब ईडी ने चार्जशीट दाखिल की तो कांग्रेस के लोगों ने बयान देना शुरू
कर दिया कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। क्योंकि वे कांग्रेस
पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। पुरी ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं
को अपने नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि यह धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का एक
खुला और स्पष्ट मामला है। कांग्रेस पार्टी ने किसी तरह से मामले को विलंबित करने और
पटरी से उतारने के लिए अपने वकीलों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड
1937 में शुरू हुआ। 2008 में छपना बंद हो गया था और ये मामला 2012-13 में शुरू हुआ।
तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी । 50 लाख रुपये में 2 हजार करोड़ की संपत्ति का
अधिग्रहण किया गया। ये सीधे तौर पर फ्रॉड, भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का मामला है।
उन्होंने कहा कि ये सीधे तौर पर फ्रॉड, भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का मामला है।
2014 से ये केस कभी किसी कोर्ट में जाता है, कभी किसी और कोर्ट में। कानून अपना काम
कर रहा है। इस पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन समझ से परे है। यहां देर है अंधेर नहीं
है।हिस
नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का पलटवार, हरदीप पुरी बोले-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के खिलाफ करना चाहिए प्रदर्शन

Recent Comments