नई दिल्ली: कांग्रेस के
पूर्व सांसद संदीप
दीक्षित ने दिल्ली
के मुख्यमंत्री आतिशी
मार्लेना और आम
आदमी पार्टी के
सांसद संजय सिंह
के खिलाफ ट्रायल
कोर्ट में आपराधिक
मानहानि का केस दायर करने
के बाद अब दोनों के
खिलाफ दिल्ली हाई
कोर्ट में 10 करोड़
रुपये की दीवानी
मानहानि का केस दायर किया
है। इस याचिका
पर हाई कोर्ट
24 जनवरी को सुनवाई
करेगा।
ये मामला आज
जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव
की बेंच के समक्ष लिस्टेड
था, लेकिन अब
इस मामले की
सुनवाई 24 जनवरी को
होगी।
संदीप दीक्षित ने
अपनी याचिका में
कहा है कि आतिशी और
संजय सिंह ने
26 दिसंबर 2024 को एक
प्रेस कांफ्रेंस किया
जिसमें आरोप लगाया
गया कि संदीप
दीक्षित ने भाजपा
से करोड़ों रुपये
लिए हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस
में यह भी आरोप लगाया
गया कि संदीप
दीक्षित ने भाजपा
के साथ मिलकर
आम आदमी पार्टी
को हराने की
साजिश रचने में
शामिल हैं। याचिका
में कहा गया है कि
आतिशी मार्लेना और
संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस
में जो कुछ भी कहा
वो झूठ और बेबुनियाद है। आतिशी
और संजय सिंह
के बयानों के
जरिये संदीप दीक्षित
की छवि को खराब करने
की कोशिश की
गई है।
उल्लेखनीय है कि
संदीप दीक्षित दिल्ली
विधानसभा चुनाव में
नई दिल्ली सीट
से कांग्रेस के
टिकट पर उम्मीदवार
हैं। इसी सीट से आम
आदमी पार्टी के
संयोजक और दिल्ली
के पूर्व मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल भी
उम्मीदवार हैं।
16 जनवरी को दिल्ली
के राऊज एवेन्यू
कोर्ट ने संदीप
दीक्षित की आपराधिक
मानहानि याचिका पर
आतिशी मार्लेना और
संजय सिंह को नोटिस जारी
किया था। राऊज
एवेन्यू कोर्ट ने
आतिशी मार्लेना और
संजय सिंह को
27 जनवरी को पेश
होने के लिए समन जारी
किया है।-हि.स.-
मुख्यमंत्री आतिशी, सांसद संजय सिंह के खिलाफ 10 करोड़ के मानहानि मामले की सुनवाई 24 जनवरी को

Recent Comments