पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न
भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी
आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार
विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार
चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल
पाण्डे, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, खाद्य
एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया,
विधायक संजय सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री
शाहनवाज हुसैन, पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव
डॉ एस सिद्धार्थ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं
ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार
गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया।
Recent Comments