1.
पलामू:
पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में कोहराम मचा
रहे गजराजों के झुंड ने शनिवार की रात एक महिला को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही
उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान भंडरिया के कोरहटी निवासी भगमनिया कोरइन (65 ) के रूप
में की गयी। सूचना के बाद रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर
मामले की जानकारी ली।
ग्रामीण बताते हैं कि भंडरिया बाजार से लौटने के बाद उक्त महिला देर रात तक घर नही
पहुंची, जंगल किनारे अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी। इसी बीच घर जाने के दौरान हाथियों
के झुंड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
भंडरिया मुख्यालय में हुई घटना से पहले शनिवार की देर शाम हाथियों के झुंड का भंडरिया
के जंगलों में होने की जानकारी के बाद वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। इसके अलावे
सायरन बजाकर वन विभाग ने भंडरिया के लोगों को जागरूक किया, लेकिन महिला की जान चली
गयी।
इस तरह शनिवार की रात हुई मौत के बाद हाथियों से मौत की संख्या आठ हो गयी। इसके पूर्व
हाथियों के झुंड ने इस वर्ष में सात लोगों की जान ले ली है इनमें बलिगढ़ के नागेश्वर
सिंह, पररो के सुभाष सिंह, महरु डीलर, जोन्हीखांड़ में चुटिया के रामशकल सिंह, बैरिया
की स्वाति मिंज व रमकंडा के ऊपरटोला निवासी सीताराम मोची सहित अन्य शामिल है।
----------------
सौजन्य:
(हि.स.)
Recent Comments