आज अल्लू अर्जुन को कौन नहीं जनता। साला झुकेगा नहीं - पुष्पा।।। अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा 2 सिनेमा के पर्दे पर छाने के लिए तैयार है। 'पुष्पा 2: द रूल', 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले 4 दिसंबर को तेलंगाना में इस फिल्म का स्पेशल शो होगा।

अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को रिलीज करने से पहले, मेकर्स ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे सभी प्रमुख शहरों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।

इस समय अल्लू अर्जुन की काफी डिमांड है। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने को कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। अभी हाल - फिलहाल में ही पटना में भी उनका जलवा देखा गया था। सरकार ने फिल्म की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसके टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में फिल्म की टिकट 1800 रुपये तक, मुंबई में 1600 और बेंगलुरु में 1000 रुपये तक में बिक रही है।

हालांकि, हैदराबाद में फ़िल्म के लिए एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। जहां हर कोई नजरें गड़ाए बैठा है। इसके अलावा, चेन्नई और कोच्चि में भी एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।