नई दिल्ली/चेन्नई: बहुचर्चित और लम्बे समय से हो
रहे इंतज़ार अब ख़त्म हुआ। बहुचर्चित फिल्म पुष्पा 2 सिनेमा के रुपहले परदे पर आ भी गया
और छा भी गया। अल्लू अर्जुन ने से साबित कर दिया कि रुपहले परदे का वो बादशाह है और
बॉक्स ऑफिस का सिंहासन सिर्फ उसी का है। इस तेलगु स्टार के नाम से ही बॉक्स ऑफिस कांपने
लगता है और पैसे पतझड़ की तरह झड़ने शुरू हो जाते हैं। पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में लगते
ही पहले ही दिन 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली।
आप को बता दें कि पुष्पा 2 की
एडवांस बुकिंग शुरू होते ही देश भर में 22 लाख से अधिक टिकट बिक गए और 50 करोड़ से अधिक
की कमाई हो गई थी। रही सही कसर पहले दिन सिनेमा घरों ने पूरी कर दी।
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फसिल स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन कुल 173 करोड़
से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म को एक साथ 5 भाषों में रिलीज किया गया था। जिसमे तेलगु
में 95 करोड़, तमिल में 7 करोड़, हिंदी में 65 करोड़, कन्नड़ में 1 करोड़, और मलयालम में
5 करोड़ रूपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला है।
देखने वाली बात ये भी है कि अल्लू
अर्जुन को चाहने वाले हिंदी बेल्ट में भी बहुत हैं। इस फिल्म के हिंदी अंक ने 65 करोड़
का कलेक्शन कर दूसरे स्थान पर कब्ज़ा जमा लिया है।
Recent Comments