मुंबई: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने देश की राजनीति में फिर हलचल मचा दी है। विषय है — 26/11
मुंबई आतंकी हमला... और कांग्रेस की चुप्पी!
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने भाषण में कांग्रेस और UPA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने
कहा — “देश जानना चाहता है, आखिर किसके दबाव में भारतीय सेना को पाकिस्तान पर जवाबी
कार्रवाई से रोका गया?”
प्रधानमंत्री ने पूर्व गृह मंत्री
पी. चिदंबरम के उस बयान का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने माना था कि 26/11 के
बाद सेना कार्रवाई के लिए तैयार थी, लेकिन “ऊपर से दबाव” के कारण उसे रोका गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा —
“ये सिर्फ राजनीतिक कमजोरी नहीं
थी, ये देश की सुरक्षा से खिलवाड़ था। नया भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकता।” प्रधानमंत्री
ने यह भी जोड़ा कि उनकी सरकार ने आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है
—
और आतंकियों को अब उनके घर में घुसकर जवाब दिया जाता है।
दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस बयान को “राजनीतिक नाटक” बताया है। पार्टी का कहना
है कि उस समय का फैसला पूरी स्थिति को देखते हुए लिया गया था — और मोदी इसे केवल चुनावी
मुद्दा बना रहे हैं।
लेकिन सवाल अब भी वही है —
क्या सच में भारतीय सेना को कार्रवाई से रोका गया था? अगर हाँ, तो क्यों और किसके कहने
पर?
26/11 की वो रात आज भी हर भारतीय के ज़ेहन में दर्ज है —और अगर उस वक्त कोई फैसला
“दबाव” में रोका गया, तो यह केवल एक राजनीतिक गलती नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अपराध
कहा जा सकता है।
आपकी क्या राय है इस पर?
क्या कांग्रेस को इस मुद्दे पर देश को जवाब देना चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर
दें।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक
करें: https://youtu.be/ZYrwXxuRXU4
धन्यवाद!



Recent Comments