भारत Vs ऑस्ट्रेल‍िया: भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच 6 द‍िसंबर से एड‍िलेड में शुरू हुआ। शनिवार (7 दिसंबर) को मैच का दूसरा दिन था। दूसरे दिन स्टम्प तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 128 रन बना लिए। ऋषभ पंत 28 और नीतीश कुमार रेड्डी 15 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम अब भी 29 रन से पीछे है और उसके पांच विकेट बाकी हैं। अब मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

 

भारतीय टीम इस प‍िंक बॉल टेस्ट में पहली पारी में 180 रनों पर स‍िमट गई। वहीं ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 337 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह उसे 157 रनों की लीड म‍िली है। इस मैच में ट्रेव‍िस हेड ने अपना आठवां टेस्ट शतक (140 रन) जड़ा। जो भारत के ख‍िलाफ उनका यह दूसरा टेस्ट शतक रहा। 

 

भारत की दूसरी पारी में 5 विकेट गिरे

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रनों के स्कोर पर ही केएल राहुल (7) का विकेट गंवा दिया। राहुल को पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 24 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चलते बने। विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए और बोलैंड की बॉल पर विकेटकीपर कैरी को कैच दे बैठे। कोहली ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए। शुभमन गिल (28) से अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन मिचेल स्टार्क ने उनका मिडिल स्टम्प उड़ा दिया। कप्तान रोहित शर्मा भी पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोहित ने 6 रन बनाए. यहां से ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी ने दूसरे दिन भारतीय टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

 

विकेट: 1-12 (केएल राहुल, 3.5 ओवर), 2-42 (यशस्वी जायसवाल, 8.1 ओवर), 3-66 (विराट कोहली, 14.3 ओवर), 4-86 (शुभमन गिल, 17.2 ओवर), 5-105 (रोहित शर्मा, 20.5 ओवर).

 

ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 337 रनों पर स‍िमटी 

भारत के 180 रनों के जवाब में पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेल‍िया ने 337 रन बनाए। ट्रेव‍िस हेड ने शानदार शतक जड़ा। वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद स‍िराज को चार- चार, और नीतीश रेड्डी और रव‍िचंद्रन अश्व‍िन को 1-1 सफलता म‍िली। 

कंगारू टीम की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंड‍िया को पहली सफलता द‍िलाई। उस्मान ख्साजा 13 रन बनाकर आउट हुए. वह स्ल‍िप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेल‍िया का पहला व‍िकेट 24 रन के स्कोर पर ग‍िरा।

 

वहीं मैच के दूसरे द‍िन (7 द‍िसंबर) भारत को दूसरी सफलता भी जसप्रीत बुमराहने द‍िलाई। बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को (39) रन पर पंत के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद ऑस्ट्रेल‍िया के स्कोरकार्ड में महज 12 रन और जुड़े और स्टीव स्म‍िथ भी बुमराह के जाल में फंसकर पंत को कैच थमा बैठै। स्म‍िथ के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 168 तक ले गए, लेकिन यहीं लाबुशेन (64) नीतीश रेड्डी की गेंद पर गली में यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे।

 

म‍िचेल मार्श (9) रन बनाकर अश्व‍िन की गेंद पर ऋषभ पंत की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद एलेक्स कैरी (15) ने ट्रेव‍िस हेड के साथ उपयोगी साझेदारी की। लेकिन वह 282 के स्कोर पर आउट हो गए। कुछ देर बाद ट्रेव‍िस हेड (140) आउट हुए। इसके बाद ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम के अंत‍िम 3 व‍िकेट महज 27 रनों के अंदर ग‍िर गए।

 

विकेट: 1-24 (उस्मान ख्वाजा, 10.6 ओवर), 2-91 (नाथन मैकस्वीनी, 36.1 ओवर), 3-103 (स्टीवन स्मिथ, 40.1 ओवर), 4-168 (मार्नस लाबुशेन, 54.3 ओवर), 5-208 (मिचेल मार्श, 63.4 ओवर), 6-282 (एलेक्स कैरी, 76.6 ओवर), 7-310 (ट्रेविस हेड, 81.4 ओवर), 8-332 (पैट कमिंस, 84.6 ओवर), 9-332 (मिशेल स्टार्क, 85.1 ओवर), 10-337 (स्कॉट बोलैंड, 87.3 ओवर)