नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ की दुखद घटना के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसदगण एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 16 फरवरी के सभी राजनीतिक आयोजन स्थगित कर दिए हैं। दिल्ली भाजपा दुखद घटना के पीड़ित लोगों की सहायतार्थ हर संभव प्रयास करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भगदड़ में घायल हुए लोगों से एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात करके उनका हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने डाक्टरों एवं अधिकारियों से बात की है और उचित निर्देश दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने कुछ अलग-अलग अस्पतालों में बड़ा मेडिकल दल ड्यूटी पर लगा दिया है। रेलवे ने प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेन चला दी हैं।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन व्यथित है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ और लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण हानि से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट करके नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे को अत्यंत पीड़ादायक और दुःखद बताया है। हिस